‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई
21-May-2025 01:25 PM
By First Bihar
Congress files fir against arnab goswami : कांग्रेस पार्टी की लीगल सेल की तरफ से भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय और वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है। कांग्रेस का आरोप है कि दोनों ने जानबूझकर गलत सूचना फैलाकर कांग्रेस आयर राहुल गाँधी की छवि को नुकसान पहुंचाने की पुरजोर कोशिश की है। आरोप यह है कि दोनों ने यह दावा किया कि तुर्किए (पूर्व में तुर्की) में कांग्रेस पार्टी का एक कार्यालय है।
कांग्रेस की लीगल सेल ने कहा कि यह दावा पूरी तरह से भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण है, जिसका उद्देश्य कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की छवि को धूमिल करना, देश में अशांति फैलाना और राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करना है। लीगल सेल के प्रमुख श्रीकांत स्वरूप ने कहा कि इस्तांबुल में कांग्रेस पार्टी का कोई ऑफिस नहीं है। यह साजिश भारतीय जनता को गुमराह करने और राष्ट्रवादी भावनाओं से खेलने की एक कोशिश है।
श्रीकांत स्वरूप ने कहा कि यह हरकत भारत के लोकतंत्र पर एक सीधा प्रहार है और दोनों ने अपनी पहुँच और मंच का दुरुपयोग किया है। उन्होंने भारतीय प्रेस परिषद, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, CBI और अन्य संबंधित संस्थाओं से इस मामले को प्राथमिकता देने की अपील की है।
मालवीय ने किया पलटवार
इस मामले में भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी जवाब दिया। उन्होंने एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा, "देखिए! इस बात के लिए केस दर्ज किया गया है।" यह पूरा विवाद 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद सामने आया जब तुर्किए और अजरबैजान ने पाकिस्तान का खुला समर्थन किया। देशभर में इन दोनों देशों के बहिष्कार की मांग उठने लगी। इसी दौरान कांग्रेस पार्टी के नेताओं से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तुर्किए पर प्रतिक्रिया मांगी गई, लेकिन उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए तुर्किए में कांग्रेस दफ्तर की बात उठाई थी। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए मालवीय और गोस्वामी को कटघरे में खड़ा किया है। इस मामले को लेकर राजनितिक तापमान बढ़ती दिख रही है |