ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / india / महाराष्ट्र में सरकार गठन पर NCP-कांग्रेस की बैठक आज, राष्ट्रपति शासन पर संसद...

महाराष्ट्र में सरकार गठन पर NCP-कांग्रेस की बैठक आज, राष्ट्रपति शासन पर संसद में रिपोर्ट पेश करेंगे अमित शाह

20-Nov-2019 07:16 AM

DELHI: महाराष्ट्र में सरकार गठन पर सियासी ड्रामा जारी है. शिवसेना अब तक NCP और कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनाने में कामयाब नहीं हो पाई है. उधर अब महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर आज कांग्रेस और एनसीपी की दिल्ली में बैठक होगी. यह मीटिंग आज शाम 5 बजे होगी. बैठक के बाद ये साफ हो सकता है कि नई सरकार बनने में कितना वक्त लगेगा.


दूसरी ओर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन पर आज राज्यसभा में केंद्र सरकार रिपोर्ट पेश करेगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में राष्ट्रपति शासन से संबंधित रिपोर्ट पेश करेंगे. महाराष्ट्र में किसी भी पार्टी द्वारा सरकार नहीं बना पाने की स्थिति में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा की थी, जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी से वहां राष्ट्रपति शासन लग गया था.


इससे पहले सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने जो बयान दिया उससे शिवसेना टेंशन में आ गई. शरद पवार ने कहा था कि हमारी महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर कोई चर्चा ही नहीं हुई. इसे शिवसेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. वहीं शरद पवार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि पवार क्या कहते हैं, इसे समझने के लिए 100 जन्म लेने होंगे.