DELHI: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे से कॉकरोच जनता पार्टी काफी खुश नजर आई। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि धर्मेन्द्र प्रधान ने रिजाइन कर दिया है। क्या कहते थे ये इस सरकार में इस्तीफा नहीं होते। हम कहना चाहते हैं झुकती है दुनियां झुकाने वाला चाहिए।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्र संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का पहला रिएक्शन सामने आया है। जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन के मंच से CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया और कहा, "We have done it" यानी "हमने कर दिखाया।
अभिजीत दीपके ने मंच से ऐलान करते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया और आगे की रणनीति के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब यह प्रदर्शन आगे जारी रहेगा या खत्म किया जाएगा, इस पर भी फैसला लिया जाएगा। जंतर-मंतर से दिए गए अपने बयान में अभिजीत दीपके ने आंदोलन की अगली दिशा को लेकर बात रखी। अभिजीत दीपके ने धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर तंज सकते हुए कहा कि " क्या कहते थे ये इस सरकार में इस्तीफा नहीं होते। हम कहना चाहते हैं झुकती है दुनियां झुकाने वाला चाहिए। "