ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / india / सीओ ने दिया इस्तीफा, कोरोना संक्रमित पत्नी और बेटी की देखरेख के लिए...

सीओ ने दिया इस्तीफा, कोरोना संक्रमित पत्नी और बेटी की देखरेख के लिए छुट्टी नहीं मिलने पर किया रिजाइन

04-May-2021 11:23 AM

DESK : पत्नी और 4 साल की बेटी के कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद देखरेख करने के लिए छुट्टी नहीं मिलने पर सीओ ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया. बताया जा रहा है कि सीओ के डीएसपी रैंक के अधिकारी के द्वारा छुट्टी ना दिए जाने पर इस्तीफे देने के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं दूसरी ओर एसएसपी ने सीओ के इस्तीफे को उच्चाधिकारियों को भेज दिया है.


मामला उत्तर प्रदेश के झांसी का बताया जा रहा है जहां सीओ सदर मनीष सोनकर को जब कोरोना संक्रमित पत्नी और 4 साल की बेटी की देखरेख के लिए छुट्टी नहीं दी गई तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया. अब सोशल मीडिया पर सीओ का इस्तीफा पत्र काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 


सोशल मीडिया पर वायरल मनीष सोनकर के पत्र में आरोप लगाया गया किपत्नी के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी 4 साल की बेटी की देखरेख के लिए घर में कोई दूसरा नहीं था. 1 दिन पहले आए सरकारी फॉलोवर के सहारे बेटी और पत्नी को छोड़ना उचित नहीं समझा जिसके लिए उन्होंने एसएसपी से 1 मई को ही 6 दिन की छुट्टी मांगी थी, इसके बावजूद 2,3 मई की ड्यूटी बड़ागांव मतगणना केंद्र पर लगा दी गई. 2 मई को जब छुट्टी मांगी तो एसएसपी ने फॉलोअर के सहारे पत्नी और 4 साल की बेटी को छोड़कर ड्यूटी पर आने को कहा तो उन्होंने इस्तीफा भेज दिया.


इस मामले पर जब छुट्टी नहीं देने वाले एसएसपी झांसी रोहन पी कानय से सवाल किया गया तो उन्होंने अलग ही मामला बताया. एसएसपी झांसी की मानें तो मनीष सोनकर अधिकारिक तौर पर घर में एक फॉलोवर रख सकते हैं, जबकि वह 2 फॉलोवर रखे थे. दूसरे फॉलोवर का भुगतान सरकारी खजाने से करवा रहे थे, जिस पर उनके द्वारा आपत्ति की गई और सरकारी खजाने से भुगतान को रोक दिया गया था. जिसके बाद मनीष सोनकर ने दूसरा फॉलोवर भेजने की पेशकश की. 1 फॉलोवर को चोरी करने का आरोप लगाकर हटा दिया और दूसरे भेजे गए फॉलोवर को गंदगी फैलाने की शिकायत कर हटा दिया गया. इस तरह के उनके लिए हो रहे भुगतान पर रोक के बाद से ही मनीष सोनकर ड्यूटी में हीला हवाली कर रहे थे.


2 मई को पंचायत चुनाव की मतगणना वाले दिन जब डीएम और एसएसपी झांसी मौके पर पहुंचे तो मनीष सोनकर मौके पर मौजूद नहीं थे. फोर्स भी इधर-उधर थी, जिसको देखने के बाद जब एसएसपी ने मनीष सोनकर से ड्यूटी पर आने के लिए कहा तो उन्होंने अपने हाथ से लिखे इस्तीफे की फोटो एसएसपी को वॉट्सऐप कर दी. जिसको उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है. वहीं, एसएसपी रोहन पी कानय का कहना है कि ऑफिस आने पर मनीष सोनकर की 6 दिन की छुट्टी को भी स्वीकृत कर दिया गया है.