बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
29-Jan-2025 08:20 AM
By First Bihar
CM Yogi first rection after Maha kumbh Stampede: महाकुंभ में भगदड़ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला बयान सामने आया है। योगी ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर बिलकुल ध्यान न देने की अपील की है। इसके साथ ही कहा है कि जो जहां हैं वहीं स्नान कर लें। संगम नोज पर जाने की कोशिश न करें। इससे पहले हादसे को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी ने सुबह से दो बार सीएम योगी से बात करके घटना की जानकारी ली है। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री ने भी सीएम योगी से बात कर केंद्र की ओर से पूरा सहयोग मुहैया कराने की बात कही है।
सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि माँ गंगा के जिस घाट के जो समीप है, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। इस बीच अखाड़ा परिषद ने भी घटना से दुखी होकर शाही स्नान रद्द करने की बात कही। कई साधु-संतों ने सुबह अपने कैंपों के पास गंगा का आचमन किया।
वहीं, सूत्रों के अनुसार 9 बजे प्रयागराज भगदड़ मामले पर CM को उनके आवास पाँच कालिदास पर पहुँचकर DGP प्रशांत कुमार और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद मौजूदा हालात पर अपनी रिपोर्ट देंगे। इससे पहले CM योगी को मेला अधिकारी विजय किरण आनंद ने पूरे मामले पर ब्रीफ़ किया है। मेला प्रशासन ने CM को भगदड़ के कारणों की जानकारी दी। इसके साथ ही DGP प्रशांत कुमार प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद प्रयागराज प्रशासन के लगातार सम्पर्क में हैं।
इसके आलावा अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा कि थोड़ी देर में अखाड़े स्नान करेंगे। हमारा प्रयास होगा कि सभी अखाड़े स्नान करें। हम अपने लोगों की संख्या कम रखेंगे। इसके साथ ही संगम क्षेत्र में अब वो बैरिकेड्स खोल दिए गए हैं जिनको पहले बंद रखा गया था।बैरिकेड्स खुलने के बाद अब श्रद्धालु आराम से स्नान की ओर जा रहे हैं।