ब्रेकिंग न्यूज़

Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार

Home / india / चुनाव आयोग की बड़ी लापरवाही, इंसान की जगह वोटर आईडी कार्ड में छपी...

चुनाव आयोग की बड़ी लापरवाही, इंसान की जगह वोटर आईडी कार्ड में छपी कुत्ते की तस्वीर

05-Mar-2020 01:01 PM

DESK: ये तो सुना है की कभी-कभी सरकारी डॉक्युमेंट्स या आईडी कार्ड में छोटी-मोटी गलतियां हो जाती है. जैसे की नाम में गलती या फिर  किसी  इंसान की तस्वीर में हेर फेर लेकिन कभी आपने सुना है की इंसान की जगह किसी जानवर की तस्वीर पहचान पत्र में लगा दिया हो नहीं ना लेकिन ऐसा हुआ है। 

news image

दरअसल, पश्चिम बंगाल के एक आदमी के साथ ऐसा ही हुआ है . 64 वर्षीय सुनील करमाकरनाम के इस आदमी की वोटर आईडी कार्ड पर कुत्ते की फोटो छपी थी. सुनील करमाकर ने बताया कि मेरे वोटर आईडी कार्ड में गलतियां थीं. मैंने उसे ठीक कराने के लिए आवेदन दिया था. जब वोटर आईडी कार्ड आया तो सारी जानकारी सही थी लेकिन मेरी फोटो की जगह कुत्ते की तस्वीर लगी थी.

news image

इस लापरवाही पर सुनील का कहना है कि चुनाव आयोग के कर्मचारियों ने जानबूझकर ये गलती की है. इसकी वजह से सार्वजनिक तौर पर मेरी बेइज्जती हुई है. मेरा मजाक उड़ाया जा रहा है. अब मैं इस मामले को कोर्ट लेकर जाऊंगा.भारतीय निर्वाचन आयोग के खिलाफ मानहानि का केस भी करने की बात कही 

news image


वही जब चुनाव आयोग को इस बारे में जानकारी मिली तो वह मौजूद अधिकारियों ने कहा कि यह गलती कैसे हुई इसका पता नहीं चल पाया. सुनील करमाकर की तस्वीर वाला वोटर आईडी कार्ड बनाया जा रहा है. गलतियां सुधारी जा रही हैं.

news image