ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / india / चूहों ने कुतरे किसान के 50 हजार रुपये, नोट बदलने से बैंक ने...

चूहों ने कुतरे किसान के 50 हजार रुपये, नोट बदलने से बैंक ने किया इनकार

22-Oct-2019 08:52 AM

COIMBATORE: तमिलनाडू के कोयंबटूर से एक चौंकाने वाली ख़बर सामने आई है. एक किसान के 50 हजार रुपये चूहों ने कुतर दिये हैं. किसान ने बड़ी मेहनत से केले बेचने के बाद 50 हजार रुपये कमाये थे, जिसे चूहों ने कुतर दिया. नोट कुतरने के बाद किसान अपने कटे-फटे नोटों को बैंक ले गया, जहां बैंक ने नोट बदलने से इनकार कर दिया. 


कोयंबटूर के वेलिंगाडू में रहने वाले 56 साल के रानागराज ने पिछले हफ्ते अपने खेत में लगाए केलों को बेचा. जिसके बाद उसे 50,000 रुपए मिले. किसान ने इन रुपयों को कॉटन के बैग में करके झोपड़ी में रख दिया. दो दिन बाद जब किसान अपने रुपये लेने गया तो चूहों ने सभी नोटों को कुतर दिया था.


दो-दो हजार और पांच-पांच सौ के करीब सभी नोटों को चूहों ने कतर दिया. जिसके बाद कटे नोट लेकर वह बैंक अधिकारियों के पास पहुंचा, लेकिन बैंक ने नोट बदलने से इनकार कर दिया. गरीब किसान इन रुपयों को लेकर बैंक के चक्कर काट रहा है.