बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
14-May-2021 12:37 PM
DESK: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है जहां चित्रकूट जेल में दो गुटों के बीच फायरिंग हुई। इस दौरान जेल के अंदर दो बदमाशों की हत्या कर दी गयी। एक बदमाश बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जा रहा है। हत्या करने वाले गैंगस्टर को जेल पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।

मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जेल से चित्रकूट जेल में शिफ्ट किए गये पूर्वांचल के बड़े गैंगस्टर अंशु दीक्षित ने फायरिंग की थी। जिसमें चित्रकूट जेल में बंद मुकीम काला और मेराज की हत्या की खबर मिल रही है। मुकीम काला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का इनामी गैंगस्टर था जबकि मेराज को बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जाता है।
मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद मेराज, बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का खास गुर्गा बन चुका था। जेल में फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम के पर अंशुल दीक्षित ने फायरिंग कर दी जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में अंशुल दिक्षित मारा गया। इस घटना से जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी।