Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये
09-Mar-2021 03:09 PM
DESK: छिपकली को भगाना एक पुलिस अधिकारी को काफी महंगा पड़ गया। छिपकली को भगाने के दौरान दूसरी मंजिल से गिरने से उनकी मौत हो गई। घटना की तस्वीर CCTV में कैद हो गई है। घटना आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले की है जहां एक पुलिस अधिकारी की मौत छिपकली भगाने के चक्कर में हो गई। पुलिस अधिकारी की पहचान सर्किल अधिकारी शेषा राव के रुप में हुई है।

CCTV फूटेज को यदि गौर से देखा जाए तो ऐसा प्रतीत होता है कि शेषा राव अपनी पत्नी के साथ कमरे से बाहर निकलते है तभी घर की दीवार पर छिपकली को देखते ही शेषा राव झाड़ू लेकर उसे भगाने के लिए सीढ़ियों की ओर जाते है। छिपकली को भगाने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और वे दूसरी मंजिल से नीचे गिर पड़े जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल शेषा राव को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की तमाम कोशिशें की लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। वही इलाके के लोग भी इस घटना से काफी हैरान है। फिलहाल पट्टाभीपुरम पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
