अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
11-Nov-2021 06:20 AM
DESK : यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले अयोध्या केस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल खड़े होने लगे हैं। कांग्रेस ने बाबरी मस्जिद केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल खड़ा किया है। देश के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि क्या बाबरी मस्जिद को किसी ने नहीं गिराया?
पी चिदंबरम ने कहा है कि जिस तरह जेसिका लाल की हत्या किसी ने नहीं की ठीक उसी तरह बाबरी मस्जिद को भी किसी ने नहीं गिराया। चिदंबरम ने यह बात अपने साथी और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब सनराइज ओवर अयोध्या के विमोचन के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर 1992 को जो कुछ भी हुआ वह गलत था। इस घटना ने हमारे संविधान को बदनामी दी। एक साल या उसके भीतर सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया। यह बिल्कुल वैसा ही था जैसा जेसिका लाल मर्डर केस में हुआ। जिस तरह जेसिका को किसी ने नहीं मारा ठीक वैसे ही बाबरी मस्जिद किसी ने नहीं गिराई।
इतना ही नहीं पी चिदंबरम ने यह भी कहा है कि समय बीतने के साथ अयोध्या के ऊपर सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आया उसे दोनों पक्षों ने स्वीकार कर लिया। यह एक सही निर्णय बन चुका है लेकिन फैसला सही नहीं है। यह बात हमें हमेशा के लिए परेशान करेगी की जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, एपीजे अब्दुल कलाम के इस देश में आजादी के 75 साल बाद हम यह कह पाने की स्थिति में है कि बाबरी मस्जिद को गिराया। हालांकि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीख की। सलमान खुर्शीद ने कहा है कि अयोध्या विवाद को लेकर समाज में बंटवारे की स्थिति थी। सुप्रीम कोर्ट ने इसका हल अपने फैसले से निकाल लिया।