ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई

Home / india / छोटी दिवाली के दिन पटाखा मंडी में लगी आग, पटाखों के धमाकों से...

छोटी दिवाली के दिन पटाखा मंडी में लगी आग, पटाखों के धमाकों से दहला इलाका, 3 लोग झुलसे

छोटी दिवाली पर फतेहपुर की पटाखा मंडी में भीषण आग लग गई। धमाकों से इलाका दहल उठा, कई दुकानें जलकर खाक हो गईं और 3 लोग झुलस गए। राहत-बचाव जारी है।

19-Oct-2025 04:11 PM

By First Bihar

DESK: छोटी दिवाली पर आज पटाखा मंडी में भीषण आग लग गयी। इस दौरान पटाखों के धमाकों से पूरा इलाका दहल गया। आग की ऊंची लपटें उठने लगी जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। देखते ही देखते लगी भीषण आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। वही इस हादसे में 3 लोग बुरी तरह झुलस गये। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी इलाज जारी है। 


घटना यूपी के फतेहपुर पटाखा मंडी की है। जहां शांतिनगर में एमजी कॉलेज परिसर में अस्थायी रूप से पटाखा की दुकानें लगाई गयी है। मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है जब एक पटाखा दुकान में अचानक आग लग गयी। दुकान में आग लगने के बाद पटाखें छुटने शुरू हो गये। पटाखों के तेज धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा। 


कई दुकानें को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग बुझाने में जुट गयी। घटना की सूचना पाकर डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच गये और पूरी घटना की जानकारी ली। इस दौरान घटनास्थल पर निरीक्षण कर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिये। 


वही आसपास के मकानों को खाली कराया गया। अगलगी की इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। अगलगी की इस घटना सैकड़ों दुकानों के जलकर खाक होने की आशंका जतायी जा रही है। फिलहाल दमकलकर्मी आग को बुझाने में लगे है। दुकानदारों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। कितने रूपये का क्षति हुई है इसका पता लगाने में पुलिस लगी है।