बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
05-Feb-2020 08:49 AM
WARDHA: देशभर में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार की घटना कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. कठोर कानून बनने के बाद भी देश की बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं. आए दिन रेप, छेड़खानी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है. ताजा मामला महाराष्ट्र के वर्धा का है जहां छेड़खानी करने के बाद एक सिरफिरे ने महिला टीचर को जिंदा जला दिया.
कॉलेज जा रही प्रोफेसर का सिरफिरे ने पहले पीछा किया फिर उसके साथ छेड़खानी की और आग के हवाले कर दिया. 25 साल की पीड़िता वर्धा के हिंगणाघाट की रहने वाली है. आग में पीड़िता 40 फीसदी झुलस गई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि 27 साल का विकेश नगराले पिछले कुछ समय से उसे परेशान कर रहा था.
पुलिस के अनुसार नगराले और महिला दो साल पहले तक दोस्त थे. बाद में महिला ने नगराले से उसके खराब बर्ताव के कारण दोस्ती तोड़ ली. लेकिन उसके बाद भी उसने पीड़िता का पीछा नहीं छोड़ा. नगराले की शादी हो चुकी है और उसका एक बच्चा भी है. पीड़िता के परिजनों ने बताया कि कई बार चेतावनी देने के बाद भी नगराले पीड़िता को परेशान कर रहा था. आरोपी के कारण पीड़िता का रिश्ता भी टूट गया था, लेकिन वो फिर भी नहीं सुधरा. वहीं घटना के बाद पुलिस ने छापेमारी करके आरोपी को धर दबोचा है.