ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई

Home / india / Bihar News: छठ में घर आना हुआ मुश्किल, ट्रेन में नहीं मिल रही...

Bihar News: छठ में घर आना हुआ मुश्किल, ट्रेन में नहीं मिल रही सीट; जानिए रेलवे ने क्या कहा

Bihar News: छठ महापर्व के अवसर पर बिहार की ओर जाने वाले प्रवासी मुसाफिरों के लिए सोमवार को दिल्ली, नई दिल्ली, आनंद विहार, मुंबई और अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी गई। प्लेटफॉर्म पर ही नहीं, बल्कि इन जंक्शनों से गुजरने वाली सभी ट्रेनें।

22-Oct-2025 08:15 AM

By First Bihar

Bihar News: छठ महापर्व के अवसर पर बिहार की ओर जाने वाले प्रवासी मुसाफिरों के लिए सोमवार को दिल्ली, नई दिल्ली, आनंद विहार, मुंबई और अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी गई। प्लेटफॉर्म पर ही नहीं, बल्कि इन जंक्शनों से गुजरने वाली सभी ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी रही। भीड़ के कारण यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।


मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सप्तक्रांति से उतरे अभिषेक सिंह, सरोज कुमार और अनिता देवी ने बताया कि आनंद विहार टर्मिनल पर यात्रियों की भीड़ इतनी अधिक थी कि लोग चढ़ने और उतरने की जल्दी में आपस में धक्का-मुक्की करने को मजबूर हो रहे थे। कई लोगों की ट्रेनें छूट भी गईं, जबकि कुछ यात्री प्लेटफार्म की विपरीत दिशा से उतरकर ट्रेन में चढ़ते दिखाई दिए। टिकट काउंटर पर भी लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ा।


रेलवे सूत्रों के अनुसार, छठ महापर्व के कारण बिहार की ओर जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में स्लीपर और एसी कोच की सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं। जिन्हें रिजर्वेशन नहीं मिल पाया, वे वेटिंग टिकट पर यात्रा कर रहे हैं। इसके अलावा, ट्रेनें लेट चल रही हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है।


सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। आरपीएफ और जीआरपी की टीमों को स्टेशनों और ट्रेनों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़ नियंत्रण में उनका पसीना छूट रहा है। सुरक्षा अधिकारियों ने यात्रियों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की भी अपील की है।


विशेष रूप से मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी स्टेशन पर मंगलवार को महानगरों से लौट रहे प्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त स्टाफ और यात्री मार्गदर्शन की व्यवस्था की है ताकि छठ महापर्व के दौरान यात्री सुरक्षित और सुविधाजनक रूप से अपने घर पहुंच सकें।