ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर

चेन्नई थर्मल प्लांट हादसा: 30 फीट ऊंचा स्लैब गिरने से 9 मजदूरों की मौत, कई घायल

चेन्नई के एननोर थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा हुआ। कंस्ट्रक्शन साइट पर 30 फीट ऊंचा स्लैब गिरने से 9 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

CHENNAI

30-Sep-2025 09:24 PM

By First Bihar

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से आ रही है, जहां थर्मल पावर स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है। 30 फीट की ऊंचाई से स्लैब का हिस्सा मजदूरों पर गिर गया। इस घटना में 9 मजदूरों की स्लैब के नीचे दबने से मौत हो गयी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


घटना मंगलवार देर शाम एननोर थर्मल पावर प्लांट की है। जहां कंस्ट्रक्शन साइट में जब मजदूर काम कर रहे थे, तभी 30 फीट की ऊंचाई से स्लैब का हिस्सा अचानक मजदूरों के ऊपर गिर गया और इस हादसे में 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी तो वही कई मजदूर घायल हो गये हैं। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि थर्मल पावर स्टेशन में लोहे का ऊंचा स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा था तभी इसका कुछ हिस्सा नीचे काम कर रहे मजदूरों पर जा गिरा जिसके कारण बड़ा हादसा हो गया। स्लैब गिरने का कारण क्या था इसका पता भी पुलिस लगा रही है।