ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / india / चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्वाइंट के नाम को लेकर विवाद शुरू, मौलाना सैफ बोले-...

चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्वाइंट के नाम को लेकर विवाद शुरू, मौलाना सैफ बोले- हिंदुस्तान रखते या इंडिया.. शिवशक्ति ही क्यों?

26-Aug-2023 02:25 PM

By First Bihar

DESK: बीते 23 अगस्त को इसरो ने अंतरिक्ष में इतिहास रच दिया और चंद्रयान 3 को चांद के साउथ पोल पर सफलता से लैंड करा दिया। इसके साथ ही भारत चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया और साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ऐलान किया कि जिस जगह पर लैंडिंग हुई उस जगह को अब शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा। लैंडिंग प्वाइंट के नामकरण को लेकर अब नया विवाद छिड़ गया है।


लखनऊ के शियामौलाना सैफ अब्बास नकवी ने कहा है कि जहां विक्रम लैंडर साउथ पोल के ऊपर लैंड किया है। मैं समझता हूं उसका नाम जो है भारत रखना चाहिए, इंडिया रखना चाहिए, हिंदुस्तान रखना चाहिए। यह सबके लिए मुनासिब रहता। ताकि वहां पर इस तरीके से इंडिया नाम से तिरंगा हमारा लहराता रहे। हमारे मुल्क के साइंटिस्टों ने और इंडियन रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने जो कामयाबी हासिल की है ये कामयाबी मुल्क की कामयाबी है। इसको इस तरह से कहना सही नहीं है।


बता दें कि विदेश दौरे से लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ISRO के भवन में शनिवार को चंद्रयान मिशन से जुड़े तीन एलान किए। पहला चंद्रयान-3 की लैंडिंग पॉइंट का नाम शिवशक्ति पॉइंट, चंद्रयान-2 के क्रैश प्वाइंट का नाम तिरंगा पॉइंट और तीसरा चांद पर चंद्रयान तीन की लैंडिंग के दिन को नेशनल स्पेस डे के तौर पर मनाए जाने का ऐलान किया है। अब चंद्रयान-3 की लैंडिंग पॉइंट का नाम शिवशक्ति को लेकर विवाद छिड़ गया है।