अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Jan-2020 10:29 AM
CHANDIGARH: इस वक्त की बड़ी ख़बर चंडीगढ़ से है, जहां ट्रिपल मर्डर से सनसनी मच गई है. एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मनीमाजरा इलाके में स्थित एक घर से परिवार के तीन लोगों की डेड बॉडी मिली है. घर में मां, बेटे और बेटी की लाश मिली है, जबकि पिता खून से लथपथ पड़ा था.
बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने मॉर्डन कॉम्प्लेक्स के मकान नंबर-5012 में एक ही परिवार के तीन लोगों की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. वहीं घर का मालिक घायल अवस्था में मिला जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मनीमाजरा क्षेत्र के मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के मकान नंबर 5012 में संजय अरोड़ा अपने परिवार के साथ रहते हैं. बुधवार की रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने संजय की पत्नी सरिता, बेटे अर्जुन और बेटी सांच की हत्या कर दी. तीनों के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं. हत्या करने के बाद हमलावर घर में ताला लगाकर फरार हो गए. फिलहाल पुलिस ट्रिपल मर्डर के इस केस की जांच कर रही है.