ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / india / 6 सरकारी बैंक आज से नहीं मिलेंगे आपको, घबराइए नहीं जानिए आगे क्या...

6 सरकारी बैंक आज से नहीं मिलेंगे आपको, घबराइए नहीं जानिए आगे क्या होगा

01-Apr-2020 11:01 AM

DESK : कोरोना के संकट और लॉकडाउन के बीच आज से देश के नये वित्तीय वर्ष की शुरूआत हो रही है। ऐसे में आज से बहुत कुछ बदलने जा रहा है। सबसे बड़ा बदलाव बैंकिग सेक्टर में देखने को मिलेगा। आज से देश में 6 सरकारी बैंकों का नाम और पहचान पूरी तरह खत्म हो जाएगी। आप सोच रहे होंगे फिर क्या होगा। तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। 

 

देश के इस छह बैंको ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, आंध्र बैंक, कार्पोरेशन बैंक, इलाहाबाद बैंक और सिंडिकेट बैंक का दूसरे बड़े बैंकों में विलय होने जा रहा है।दस बैंकों के विलय में इन छह बैंकों की पहचान  खत्म हो जाएगी। ये सभी बाकी के चार बैंकों में मर्ज हो जाएंगे।


ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में विलय किया जा रहा है। वहीं, सिंडीकेट बैंक का केनरा बैंक में, आंध्र बैंक और कार्पोरेशन बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय हो रहा है। इसी तरह, इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय किया किया जा रहा है। 


बैंकों के विलय के बाद आपको एक नया खाता नंबर और कस्टमर आईडी मिल सकती है। नए चेकबुक समेत अन्य चीजें जारी हो सकती हैं। हालांकि, ये सब आज ही से लागू नहीं होगा। इसे बैंकों की ओर से धीरे—धीरे लागू किया जाएगा। ऐसे में जरूरी है कि आपके ईमेल पता/ और मोबाइल नंबर का बैंक के शाखा के साथ अपडेट हों। ताकि आपको बैंक की ओर से बदलाव की सूचना मिल सके। वहीं लोन,एसआईपी, शेयर और ईएमआई पहले की तरह ही चलते रहेंगे। विलय के तहत ये सब लीडर बैंक की निगरानी में होगा। इसके अलावा एटीएम मशीन, ब्रांचेज भी लीडर बैंक के होंगे।