ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / india / केंद्रीय शिक्षा मंत्री को हुआ कोरोना, संपर्क में आए लोगों से टेस्ट...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री को हुआ कोरोना, संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने की अपील

21-Apr-2021 03:59 PM

DESK : केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. निशंक ने कहा, ''मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. डॉक्टर की सलाह से मेरा इलाज चल रहा है. जो भी लोग हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, सावधान रहें और टेस्ट करवाएं.'' उन्होंने साथ ही कहा कि शिक्षा मंत्रालय का काम सामान्य रूप से चलता रहेगा.



आपको बता दें कि बीते 14 अप्रैल को ही शिक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिक्षा मंत्रालय और CBSE के अफसरों के साथ PMO में बैठक की थी. इसके बाद ही CBSE 12वीं की परीक्षा टालने और 10वीं की रद्द करने का ऐलान किया गया था. 


गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमण तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है. मंगलवार के जो आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किये हैं उसके मुताबिक़ मंगलवार को नए संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3 लाख के करीब पहुंच गया है. वहीं, कोरोना से मौत की भी संख्या 2 हजार के पार थी.