ब्रेकिंग न्यूज़

इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Home / india / CDS हेलीकॉप्टर क्रैश : जांच रिपोर्ट में लापरवाही की बात आयी सामने, एयरफोर्स...

CDS हेलीकॉप्टर क्रैश : जांच रिपोर्ट में लापरवाही की बात आयी सामने, एयरफोर्स के मुताबिक खराब मौसम हादसे की वजह

14-Jan-2022 07:59 PM

DELHI : सीडीएस बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर क्रैश के मामले में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आ गई है। भारतीय वायु सेना की तरफ से दी गई इस रिपोर्ट के मुताबिक कई तरह के खुलासे हुए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक 8 दिसंबर को जो दुर्घटना हुई उसके बाद फ्लाइट के डाटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर का विश्लेषण किया गया और हादसे की वजह लापरवाही के तौर पर सामने आई है। 


समाचार एजेंसी एएनआई ने जो जानकारी साझा की है उसके मुताबिक खराब मौसम की वजह से कहीं न कहीं पायलट को भटका हुआ और इसी के कारण चॉपर हादसे का शिकार हो गया। अपने निष्कर्षों के आधार पर भारतीय वायुसेना ने कुछ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की सिफारिश की है जिसकी समीक्षा की जा रही है। जांच कमेटी ने वायुसेना और थलसेना के संबंधित अधिकारियों के बयान भी रिकॉर्ड किए हैं, साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी बातचीत की गई है जो दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शी थे। उनके मोबाइल फोन की भी जांच की गई जिससे क्रश के तुरंत पहले का वीडियो शूट किया गया था। 


हादसे का शिकार हुए हेलीकॉप्टर का एफडीआर यानी फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर और ब्लैक बॉक्स घटनास्थल से बरामद किया गया था। उसकी डाटा को भी जांच रिपोर्ट में शामिल किया गया। इंडियन एयरफोर्स के ट्रेनिंग कमान के कमांडर इन चीफ एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में रक्षा मंत्रालय ने एक ट्राय सर्विस इंक्वायरी के आदेश दिए थे जो दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही थी।