ब्रेकिंग न्यूज़

होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? बिहार में वर्दी वाले भी सुरक्षित नहीं: दारोगा के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और कैश लेकर भागे शातिर चोर बक्सर में होली मिलन समारोह: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह हुए शामिल बिहार में सेविका-सहायिका की बंपर बहाली, इस तारिख से शुरू होगी प्रक्रिया, जानिए क्या है अपडेट होली से पहले किसने बिगाड़ दी बिहार के इस शहर की सूरत? सड़कों पर फैला दिया कचरे का अंबार

मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें?

मिडिल ईस्ट में तनावपूर्ण हालात के बीच 7 देशों में CBSE बोर्ड की 2 मार्च 2026 की परीक्षाएं एहतियातन स्थगित कर दी गई हैं। खबरें सामने आने के बाद लोगों के मन में बड़ा सवाल है कि क्या मिडिल ईस्ट के देशों में भी भारतीय पाठ्यक्रम के तहत पढ़ाई होती है?

03-Mar-2026 02:48 PM

By FIRST BIHAR

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में जारी तनावपूर्ण हालात का असर अब शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ने लगा है। क्षेत्र के कई देशों में स्कूल–कॉलेज बंद कर दिए गए हैं, जिससे भारतीय छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इन देशों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध स्कूल भी संचालित होते हैं।


विदेश मंत्रालय के वर्ष 2023 के आंकड़ों के अनुसार, मिडिल ईस्ट के देशों में कुल 217 स्कूल CBSE से जुड़े हुए हैं। इनमें संयुक्त अरब अमीरात में सबसे अधिक 106 स्कूल हैं। इसके अलावा सऊदी अरब में 37, कुवैत में 26, ओमान में 21, कतर में 19 और बहरीन में 8 स्कूल संचालित हो रहे हैं। 


इन स्कूलों में भारतीय पाठ्यक्रम के तहत एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई कराई जाती है और परीक्षाएं भी CBSE के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित की जाती हैं। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए CBSE ने 2 मार्च 2026 को प्रस्तावित कुछ परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। 


यह फैसला बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में लागू होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं रद्द नहीं की गई हैं, बल्कि हालात सामान्य होने तक टाली गई हैं। शिक्षा से जुड़े इस निर्णय को एहतियाती कदम बताया गया है, ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हालात सामान्य होने के बाद नई परीक्षा तिथियों की घोषणा की जाएगी।