Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश
22-Jul-2022 03:49 PM
DESK : CBSE 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में नोएडा की युवाक्षी विग को 500 में 500 अंक मिले हैं। युवाक्षी विग नोएडा स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। रिजल्ट सुनते ही छात्रा की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा।
युवाक्षी विग ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मैंने परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की थी। मैं चाहती थी मेरा रिजल्ट अच्छा आए। अब छात्रा दिल्ली यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में बीए (ऑनर्स) की पढ़ाई करना चाहती है। रिजल्ट आने के बाद सबसे ज्यादा ख़ुशी युवाक्षी के पेरेंट्स को हुई है। वहीं, एमिटी स्कूल में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। स्कूल के लिए ये किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। इतना ही नहीं, इसी स्कूल की छात्रा सुहानी को 499 अंक, जबकि पूर्णिमा को 498 नंबर मिले हैं।
आपको बता दें, इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 92.71 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। बिहार के परीक्षार्थी की बात करें तो वे अपने रिजल्ट जानने को लेकर काफी उत्सुक थे। सीबीएसई द्वारा घोषित 12वीं के रिजल्ट में बिहार के केंद्रीय विद्यालय बेली रोड की छात्रा अपूर्वा ने विज्ञान संकाय में 98 परसेंट अंक प्राप्त किया है। वह विद्यालय का अब तक का टॉपर छात्र है। उसे रसायन शास्त्र में 100% अंक मिले हैं। नमामि 97% अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर है। उसने संस्कृत में 100% अंक प्राप्त किया है।