Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार
23-Jan-2025 02:33 PM
By FIRST BIHAR
CBSE 10th-12th Admit Card 2025: फरवरी महीने से शुरू होने वाले सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्रा एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। रेगुलर छात्रों को उनके स्कूल से ही एडमिट कार्ड मिलेगा जबकि प्राइवेट छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
दरअसल, परीक्षा केंद्र में प्रवेश पाने के लिए एडमिट कार्ड अहम दस्तावेज है। बिना एडिमट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलता है। ऐसे में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं के पास इसका होना अत्यंत ही जरूरी है। ऐसे में इस साल 10वीं बोर्ड और 12वीं सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे लाखों छात्र-छात्राओं को एडमिट कार्ड का इंतजार है।
पिछले कुछ सालों के रूझानों को देखें तो उम्मीद है कि जनवरी के अंत या फरवरी के शुरुआत में एडमिट कार्ड जारी हो सकता है। साल 2023 में एडमिट कार्ड 8 फरवरी को जारी हुआ था जबकि साल 2024 में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा का एडमिट कार्ड 5 फरवरी को जारी किया गया था। ऐसे में इस बार भी पूरी उम्मीद है कि फरवरी महीने के पहले सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी हो सकता है।
सीबीएसई परीक्षा से एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी करता है। 26 जनवरी के बाद किसी भी वक्त बोर्ड एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध होती हैं। एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तिथि और समय के अलावा अन्य डिटेल्स मौजूद रहते हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए यह काफी अहम होता है।