‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार
12-Dec-2019 07:34 AM
GUWAHATI: नागरिकता संशोधन विधेयक-2019 के राज्यसभा से पास होते ही असम में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. असम के गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है. असम के गुवाहाटी और जोरहाट में सेना को बुला लिया गया है, जबकि त्रिपुरा में असम राइफल्स के जवानों को तैनात किया गया है.
बिल के विरोध में गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के डिब्रूगढ़ स्थित घर पर भी पथराव किया. इसके अलावा दुलियाजन में प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली के घर पर हमला किया और संपत्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया.
गुस्साए लोगों ने तिनसुकिया जिले के पानीटोला रेलवे स्टेशन पर पहले तोड़फोड़ की उसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया. इसके अलावा डिब्रूगढ़ जिले के छाबुआ रेलवे स्टेशन पर भी प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी है. असम समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में काफी उग्र प्रदर्शन भी नजर आया. सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल के खिलाफ लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है. वहीं राज्य सरकार ने शांति भंग करने के लिए सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने और कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए ऐहतिहातन इंटरनेट सेवाओं को स्थगित कर दिया है.