‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी
27-Jan-2020 08:10 AM
KOLKATA : नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी CAA के खिलाफ बड़ा कदम उठाने जा रही हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज CAA खिलाफ प्रस्ताव पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस इस प्रस्ताव को पास करा लेगी। इसके पहले तीन अन्य राज्यों में भी CAA के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए जा चुके हैं।
पश्चिम बंगाल की ममता सरकार इसके पहले NRC के खिलाफ भी प्रस्ताव पारित कर चुकी हैं। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रस्ताव को लेकर आज पश्चिम बंगाल विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इसके पहले केरल, पंजाब और राजस्थान विधानसभा के अंदर CAA के खिलाफ प्रस्ताव पास किया जा चुका है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही कह चुकी है कि वह CAA का विरोध करने के लिए किसी भी हद तक जाएंगी। ममता ने अन्य राज्यों से भी CAA के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने की अपील की है। खासतौर पर नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों से ममता ने अपील की है कि वो CAA का खुलकर विरोध करें।