ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत

Home / india / BY-ELECTION: UP समेत तीन राज्यों में उपचुनाव की तारीखों में बदलाव, आयोग ने...

BY-ELECTION: UP समेत तीन राज्यों में उपचुनाव की तारीखों में बदलाव, आयोग ने बताया वोटिंग का नया डेट

04-Nov-2024 02:56 PM

By First Bihar

DELHI: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के बीच देश के 13 राज्यों की कुल 48 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। बीते 15 अक्टूबर को भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव के साथ साथ राज्यों में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का भी एलान किया था लेकिन अब चुनाव आयोग ने यूपी समेत तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीखों मे बदलाव कर दिया है।


इन राज्यों में पहले 13 नवंबर को वोटिंग होनी थी लेकिन बीजेपी समेत अन्य राजनीतिक दलों की मांग के बाद आयोग ने वोटिंग की तारीखों में फेरबदल किया है। अब तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, केरल और पंजाब में 13 के बजाए 20 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। त्योहारों की वजह से यूपी समेत इन तीन राज्यों में उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है।


इन राज्यों में आगामी त्योहारों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, बसपा, राष्ट्रीय लोकदल के अलावा अन्य राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों ने वोटिंग प्रतिशत कम होने की आशंका जताते हुए चुनाव आयोग से तारीखों में बदलाव करने का अनुरोध किया था। जिसे स्वीकार करते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने यूपी, केरल और पंजाब मे होने वाले उपचुनाव की तारीखों मे बदलाव कर दिया है हालांकि मतगणना की तारीखों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।