ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमला जानिए क्या है नया Income Tax Form 121, इन लोगों की टेंशन होगी खत्म; यहां समझिए पूरा नियम बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम!

Home / india / बस और ट्रक की टक्कर में 8 मजदूरों की मौत, 50 से ज्यादा...

बस और ट्रक की टक्कर में 8 मजदूरों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

14-May-2020 08:32 AM

DESK : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। सड़क हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अभी यूपी से सड़क हादसे में छह बिहारी मजदूरों की मौत का मामला सामने आया था कि इधर एक और बड़ा सड़क हादसा सामने आया है।


मध्य प्रदेश के गुना से बड़ा सड़क हादसा सामने आ रहा है। जहां ट्रक और बस की भीषण टक्कर हुई है। इस भीषण सड़क हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गयी है। जबकि 50 से अधिक मजदूर घायल  हैं।


बुधवार देर रात गुना के कैंट थानाक्षेत्र में मजदूरों की बस और ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर मौत गई है, जबकि 50 से अधिक घायल हो गए। घायलों का स्थानीय जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह सभी मजदूर महाराष्ट्र से यूपी जा रहे थे।


गुना पुलिस के मुताबिक बस और ट्रक में यात्री सवार थे। यह सभी लोग कोरोना के कारण अपने घर जा रहे थे। देर रात 2-3 बजे बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। घटना स्थल से ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया है।