ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / india / इकलौते बेटे की हरकतों से तंग आकर बुजुर्ग मां-बाप ने की खुदकुशी, अंतिम...

इकलौते बेटे की हरकतों से तंग आकर बुजुर्ग मां-बाप ने की खुदकुशी, अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंचा बेटा

02-Dec-2019 02:46 PM

JHHAJAR: हरियाणा के झज्जर में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने नालायक बेटे की हरकतों से तंग आकर मौत को गले लगा लिया. घटना झज्जर के बिरधाना गांव की है. बेटे से परेशान होकर बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने ही घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वहीं कलयुगी बेटा अपने मां-बाप के अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंचा.


बुजुर्ग दंपत्ति का शव कमरे में रस्सी से लटकता हुआ मिला. मृतक की पहचान किसान चंदगीराम और उसकी पत्नी निर्मला के रूप में हुई है. वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अपने इकलौते बेटे अनिल की हरकत और उसकी बेरोजगारी की वजह से परेशान होकर दंपत्ति ने सुसाइड कर लिया.


पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग दंपत्ति की दो बेटियां और एक बेटा है. दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है. पुलिस ने बताया कि अनिल उर्फ मोनू अपने मां बाप का इकलौता लड़का है. उसकी हरकतों से उसके मां-बाप हमेशा परेशान रहते थे. साथ ही अनिल पर 3 से ज्यादा आपराधिक मुकदमें भी दर्ज हैं. पुलिस ने बताया कि मां-बाप की मौत के बाद अनिल उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ. वहीं घटना के बाद से अनिल फरार चल रहा है. पुलिस उसकी खोज में छापेमारी कर रही है.