ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / Budget 2025 : आम बजट से देश के किसानों और युवाओं को भी...

Budget 2025 : आम बजट से देश के किसानों और युवाओं को भी बड़ी उम्मीदें, हो सकता है बड़ा ऐलान

Budget 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार आठवीं बार आम बजट पेश करने जा रही हैं। वह दो बार अंतरिम बजट भी पेश कर चुकी हैं। वहीं यह मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्णकालिक बजट है।

01-Feb-2025 07:14 AM

By First Bihar

Budget 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार आठवीं बार आम बजट पेश करने जा रही हैं। वह दो बार अंतरिम बजट भी पेश कर चुकी हैं। वहीं यह मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्णकालिक बजट है। इस बजट से किसानों, महिलाओं और मिडल क्लास को खासी उम्मीदें है। सुबह 11 बजे वित्त मंत्री लोकसभा में बजट पेश करेंगी। इसके बाद उनका बजट भाषण होगा। वह वित्त राज्य मंत्री के साथ 10 बजे ही संसद भवन पहुंच जाएंगी। 


जानकारों का कहना है कि सरकार कि पूरा जोर इन्फ्रास्ट्रक्चर, सामाजिक कल्याण और ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था को सुधारने पर रहने वाला है। इस बजट में  सरकार रोजगार के मोर्चे पर भी कोई ऐलान कर सकती हैं। वहीं सैलरीड क्लास को उम्मीद है कि बजट में इनकमट टैक्स में छूट में बढ़ोतरी की जाएगी। इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बजट में किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाने का भी ऐलान किया जा सकता है।


मालूम हो कि इससे पहले 23 जुलाई को मोदी सरकार का बजट पेश किया गया था। आज बजट पेश होने की वजह से शनिवार को भी शेयर बाजार खुला रहेगा। आम बजट से लोगों को उम्मीद रहती है कि कुछ चीजें सस्ती हो सकती हैं। वहीं सैलरीड क्लास को इनकम टैक्स में छूट का इंतजार रहता है। वहीं बजट अर्थव्यवस्था पर बहुत असर डालता है। 


टैक्स, ड्यूटी और सब्सिडी में बदलाव से वस्तुओं और सेवाओं की लागत और कीमत में बदलाव हो जाता है। इसका असर रियल एस्टेट, शेयर और बॉन्ड निवेश पर भी पड़ता है। इसका असर ब्याज दरों के बदलाव , बुनियादा ढांटे और समाज कल्याण की योजनाओं पर भी पड़ता है। आम जनता के लिए बजट महंगाई, उपभोग, बचत और निवेश की लिहाज से अहम होता है।