Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
01-Feb-2024 01:26 PM
By First Bihar
DELHI: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के अंतिम बजट को संसद में पेश कर दिया है। सदन में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। निर्मला सीतारमण ने आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाने की घोषणा की है।
लोकसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि आयुष्मान भारत योजना में अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और ASHA कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा जाएगा। सरकार उन्हें भी इस योजना का लाभ देगी और उनका भी मुफ्त इलाज होगा। उन्होंने देश के मेडिकल कॉलेजों में भी सुविधाएं बढ़ाने की बात कही।
वहीं वित्त मंत्री ने टीकाकरण को लेकर ऐलान करते हुए कहा कि सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए भी सरकार टीकाकरण लेकर आई है। लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर का मुफ्त टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा वित्त मंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों का विकास भी किया जाएगा।
बता दें कि आयुष्मान योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल पांच लाख तक के मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। जिसमें देश में सरकारी और निजी अस्पतालों को शामिल किया गया है। इस योजना के तहत भर्ती होने से एक सप्ताह पहले से ही जांचों और डिस्चार्ज होने के बाद 10 दिन तक का खर्च सरकार द्वारा दिया जाता है। कैंसर, गुर्दा रोग समेत अन्य गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज भी इस योजना के तहत किया जाता है।