ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / india / ब्रिटेन की क्वीन एलिज़ाबेथ द्वितीय का निधन, 96 की उम्र में ली अंतिम...

ब्रिटेन की क्वीन एलिज़ाबेथ द्वितीय का निधन, 96 की उम्र में ली अंतिम सांस

09-Sep-2022 07:16 AM

DESK: ब्रिटेन की महारानी क्‍वीन एलिजाबेथ ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 96 की उम्र में एलिज़ाबेथ द्वितीय  का निधन हो गया है। गुरुवार को उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हे डॉक्टर की निगरानी में रखा गया था। पिछ्ले कुछ दिनों से वे स्‍कॉटलैंड स्थित अपने बाल्‍मोरल कैसल में थी। वह हर साल गर्मियों में यहां आती थीं। उनकी सेहत लगभग एक साल से खराब चल रही थी, लेकिन गुरुवार को महारानी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। दरअसल, महारानी फरवरी में कोविड-19 की चपेट में भी आई थी।




उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई शोक व्यक्त कर रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर क्वीन एलिजाबेथ के साथ तस्वीरें शेयर की है और लिखा है, 'महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं। 2015 और 2018 में यूके की अपनी यात्राओं के दौरान मेरी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ यादगार मुलाकातें हुईं। मैं उनकी गर्मजोशी और दयालुता को कभी नहीं भूलूंगा। 




नरेंद्र मोदी ने आगे लिखा है, 'एक बैठक के दौरान उन्होने मुझे वह रूमाल दिखाया जो महात्मा गांधी ने उन्हें उनकी शादी में उपहार में दिया था। मैं उस भाव को हमेशा संजो कर रखूंगा।'