ब्रेकिंग न्यूज़

‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई

Home / india / Marriage Broke Down: जयमाला के स्टेज पर दूल्हे की छोटी सी हरकत पड़...

Marriage Broke Down: जयमाला के स्टेज पर दूल्हे की छोटी सी हरकत पड़ गई भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार; बिना ब्याह लौट गई बारात

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में एक दुल्हन ने वरमाला के स्टेज पर शादी से इनकार कर दिया. दूल्हे ने वरमाला से पहले कुछ ऐसी हरकत कर दी कि दुल्हन नाराज हो गई.

11-May-2025 01:20 PM

By FIRST BIHAR

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के प्रयागराज जिले के मेजा क्षेत्र के अकबर शाहपुर गांव में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां दूल्हे की एक हरकत ने शादी को टूटने तक पहुंचा दिया। शुक्रवार को रामसागर कुशवाहा की बेटी पिंकी की शादी थी। बारात धूमधाम से गांव पहुंची, जहां बारातियों का स्वागत-सत्कार हुआ और द्वारचार की रस्म भी संपन्न हुई।


इसके बाद जयमाल का समय आया। दूल्हा स्टेज पर पहुंचा तो दुल्हन की सहेलियों ने उससे हंसी-मजाक करना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक सहेली ने दूल्हे से उसकी जन्मतिथि पूछी, जिस पर दूल्हे ने मजाक में खुद की जन्मतिथि 2025 बता दी। यह सुनते ही दुल्हन भड़क गई और उसने वरमाला डालने से इनकार कर दिया।बात बढ़ने लगी और दुल्हन ने साफ कह दिया कि वह इस शादी के लिए तैयार नहीं है। परिवार वालों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। अंततः बिन दुल्हन के ही बारात को लौटना पड़ा।


दुल्हन के भाई ने बताया कि वह सात भाइयों में इकलौती बहन है, और उसकी शादी पर बाइक सहित कुल 11 लाख रुपये खर्च किए गए थे। लेकिन दूल्हे की अजीब हरकतें और उसके पिता की लगातार दहेज मांग से परेशान होकर उन्होंने यह शादी रद्द कर दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दूल्हा मानसिक रूप से अस्वस्थ है — वह न मोबाइल चला पाता है, न बाइक, और अपनी सही जन्मतिथि भी नहीं बता सका।


वहीं, दूल्हे पक्ष ने इन आरोपों से इनकार किया और बताया कि दूल्हे ने सिर्फ मजाक में गलत जन्मतिथि कही थी। उन्होंने शादी को बचाने के लिए दुल्हन पक्ष को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन जब बात नहीं बनी, तो दूल्हा और बारात मायूस होकर लौट गए।