ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / india / बॉलीवुड कॉन्ट्रोवर्सी के बाद रवि किशन की सुरक्षा बढ़ी, अब Y प्लस कैटेगरी...

बॉलीवुड कॉन्ट्रोवर्सी के बाद रवि किशन की सुरक्षा बढ़ी, अब Y प्लस कैटेगरी की सिक्युरिटी में रहेंगे

01-Oct-2020 10:05 AM

DESK : बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन मामले में संसद के अंदर बयान देने वाले बीजेपी सांसद रवि किशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सांसद रवि किशन को अब सरकार ने Y+ सिक्योरिटी का घेरा दिया है. रवि किशन ने संसद के मानसून सत्र के दौरान बॉलीवुड कनेक्शन को लेकर कड़ा ऐतराज जताया था और यहां तक कहा था कि बॉलीवुड से इस गंदगी को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए. रवि किशन के इस बयान के बाद सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन ने संसद में ही उन्हें जवाब दिया था. रवि किशन और जया बच्चन आमने-सामने आ गए थे और अब बीजेपी सांसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.



इसकी जानकारी रवि किशन ने खुद ट्वीट करके दी है. अपने ट्वीट में उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है. रवि किशन ने ट्वीट कर लिखा कि पूजनीय महाराज जी, मेरी सुरक्षा को देखते हुए आपने जो Y+  श्रेणी की सुरक्षा मुझे उपलब्ध करवाई है, इसके लिए मैं, मेरा परिवार तथा मेरे लोक-सभा क्षेत्र की जनता आपकी ऋणी हैं तथा आपका धन्यवाद करती है. मेरी आवाज़ हमेशा सदन में गूंजती रहेगी.





इसके अलावा रवि किशन को लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटी ने भी सवाल खड़े किए और उनपर इंडस्ट्री को बदनाम करने का आरोप लगाया. इस बीच रवि किशन ने गुरुवार को वाई प्लस सुरक्षा मिलने की बात कही. रवि किशन ने इससे पहले एक बयान में कहा था कि संसद में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर आवाज उठाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपने कई प्रोजेक्ट गंवा दिए हैं.