‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई
16-Jun-2025 02:46 PM
By First Bihar
DESK: सोमवार 16 जून को उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिन के पौने 12 बजे पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की इस घटना में 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी वही आधा दर्जन महिलाएं बुरी तरह घायल हो गयी है। पटाखा का धमाका इतना जोरदार था कि ताश के पत्तों की तरह फैक्ट्री बिखर गई। फैक्ट्री मलबा में तब्दिल हो गया। इस धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
घटना उत्तर प्रदेश के अमरोहा स्थित अतरासी कलां की है जहां खेत के बीचों बीच संचालित पटाखा फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया और मलबे के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। इस घटना में वहां काम करने वाली 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि 6 महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गयी हैं।
धमाके की आवाज से ग्रामीणों के बीच भी हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भी राहत और बचाव का कार्य शुरू की। चारों मृतका के शव को कब्जे में लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अमरोहा के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया पटाखा फैक्ट्री लाइसेंसी थी। हापुड़ के रहने वाले सैफउर्रहमान के बेटे केसर अहमद के नाम पर लाइसेंस है। उन्होंने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से 4 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 6 महिलाएं घायल हो गयी हैं। जिनका इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.