VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार
06-Apr-2020 11:09 AM
PATNA :कोरोना वायरस संकट से निपटने में राष्ट्र के सामूहिक संकल्प और एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर 'रविवार रात नौ बजे नौ मिनट तक' करोड़ों देशवासियों ने अपने घरों की बत्तियां बुझा दीं और दीये, मोमबत्ती तथा मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाई। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का खासा ख्याल रखा लेकिन इस दौरान पीएम मोदी के पार्टी के विधायक ही इसे ताख पर रखते नजर आए।
जिस वक्त पूरा देश अपने-अपने घरों में दीये और मोमबत्तियां जला रहा था उसी वक्त तेलंगाना के बीजेपी विधायक राजा सिंह अपने समर्थकों के साथ हाथों में मशाल लेकर सड़क पर उतर गए।राजा सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मशाल जुलूस निकाला और गो बैक चीनी वायरस के नारे भी लगाए। लेकिन इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की उस नसीहत की ही धज्जियां उड़ी दीं, जिसमें पीएम ने कहा था कि लोग दीया और कैंडल जलाएं लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। राजा सिंह न सिर्फ समर्थकों की भीड़ लेकर सड़क पर उतर गए, बल्कि कोरोना के खिलाफ उनकी इस कोशिश में सोशल डिस्टेंसिंग का नामो-निशान भी नजर नहीं आया।
तेलंगाना के अलावा महाराष्ट्र से भी एक तस्वीर सामने आयी। वहां भी बीजेपी विधायक ने सोशल डिस्टेंसिंग की परिभाषा को तार-तार कर दिया। दरअसल रविवार को बीजेपी विधायक दादाराव केचे का जन्मदिन था। इस मौके पर उन्होनें लोगों को राशन बांटने का फैसला किया जिसके बाद उनके आवास पर भारी भीड़ जुट गयी।