हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
30-Nov-2019 11:15 AM
MUMBAI: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार की आज पहली परीक्षा है. विधानसभा में आज सरकार को बहुमत साबित करना है. लेकिन फ्लोर टेस्ट से पहले सरकार पर पेंच फंसता नजर आ रहा है. फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले कांग्रेस डिप्टी सीएम के पद के लिए अड़ गई है. कांग्रेस चाहती है कि राज्य में एनसीपी के अलावा उनकी पार्टी का भी एक डिप्टी सीएम हो.
सियासी हलचल के बीच अजित पवार ने बीजेपी सांसद से मुलाकात की है. नांदेड़ से BJP MP प्रताप चिखलीकर ने NCP नेता अजित पवार से उनके घर पर मुलाकात की है. यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब उद्धव सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करना है. हालांकि अजित पवार ने इसे सिर्फ 'शिष्टाचार मुलाकात' ही बताया है.
वहीं प्रोटेम स्पीकर बदलने पर बीजेपी भड़क गई है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा है कि उन्होंने कालिदास कोलम्बकर को प्रोटेम स्पीकर के पद से हटाकर दिलीप वलसे पाटील को यह जिम्मेदारी दी है. यह कानूनी तैर पर गलत है.