Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
02-Mar-2021 10:04 AM
DESK : इस वक्त की बड़ी खबर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई आ रही है, जहां बीजेपी के मध्य प्रदेश के खंडवा से सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन हो गया है. नंद कुमार सिंह चौहान उर्फ नंदू भैया का जनवरी में कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद से उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा था पर एक माह पहले तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था, जहां सोमवार की देर रात उनका निधन हो गया.
नंद कुमार सिंह 11 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जहां से स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली शिफ्ट किया घया था. वह साल 2019 में छठी बार मध्य प्रदेश के खंडवा लोकसभा से सांसद चुने गए थे.
नंद कुमार सिंह निमाड़ के बुरहानपुर जिले के शाहपुर के रहने वाले थे. उनका जन्म 8 सितंबर 1952 को खंडवा जिले के शाहपुर में हुआ था. BJP सांसद के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने शोक प्रकट किया है. बता दें कि कोरोना के कारण अब तक कई राजनेताओं का निधन हो चुका है. रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का भी कोरोना की वजह से निधन हुआ था.