ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / india / BJP नेता व पूर्व सीएम का अजीबोगरीब बयान, "कोरोना एक जीवित जीव है...

BJP नेता व पूर्व सीएम का अजीबोगरीब बयान, "कोरोना एक जीवित जीव है उसे भी जीने का अधिकार है'

14-May-2021 09:30 AM

DESK: पूरा देश इन दिनों कोरोना की दूसरी लहर से परेशान हैं। इस वैश्विक महामारी से कई लोगों की अब तक जाने भी जा चुकी है। वही कई अब भी बीमार चल रहे हैं। ऐसे वक्त में उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि "कोरोना वायरस एक जीवित जीव है उसे भी जीने का अधिकार है" सोशल मीडिया पर त्रिवेंद्र सिंह रावत का यह बयान खूब वायरल हो रहा है और लोग भी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 


पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि "दार्शनिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो कोरोना वायरस भी एक जीवित जीव है बाकी लोगों की तरह इसे भी जीने का अधिकार है लेकिन हम खुद को सबसे बुद्धिमान समझते है और इसे खत्म करने के लिए तैयार हैं इसलिए यह खुद को लगातार बदल रहा है"



उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि "मनुष्य को सुरक्षित रहने के लिए वायरस से आगे निकलने की जरूरत है" BJP नेता व पूर्व सीएम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कहा कि "पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत के अनुसार जब कोरोना एक प्राणी है तो फिर उसका आधार कार्ड और राशन कार्ड भी होगा"