ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / india / BJP नेता का बेशर्म बयान, कहा- दीपिका पोर्न मूवी भी करती तो भी...

BJP नेता का बेशर्म बयान, कहा- दीपिका पोर्न मूवी भी करती तो भी सरकार उसे टैक्स फ्री कर देती

11-Jan-2020 12:41 PM

BHOPAL: मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता ने बेशर्म बयान दिया है. फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के खिलाफ उन्होंने विवादित बयान दिया है. एमपी में फिल्म छपाक को टैक्स फ्री किये जाने पर बीजेपी नेता गोपाल भार्गव ने कहा है कि दीपिका अगर पोर्न फिल्म में भी एक्टिंग करती तब भी सरकार उसे भी टैक्स फ्री कर देती. 


दीपिका पादुकोण पर दिये बीजेपी नेता गोपाल भार्गव के बयान की कड़ी निंदा की जा रही है. गोपाल भार्गव पर पलटवार करते हुए के एमपी के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने उनके बयान की आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि ''छपाक'' फिल्म की कहानी एक बच्ची पर तेजाब फेंकने से जुड़ी हुई है. आम लोगों में ''छपाक'' फिल्म का पॉजिटिव रिएक्शन हो इसको लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री किया है.


मंत्री जीतू पटवारी ने गोपाल भार्गव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 'गोपाल भार्गव जी ने अपनी मानसिकता का परिचय दिया है. मैं मानता हूं की राजनीतिक व्यक्ति भी एक इंसान होता है. एक तेजाब से झुलसी हुई बेटी पर बनी कहानी को टैक्स फ्री किया है. उसके लिए बीजेपी की सोच जनता के सामने है.'