ब्रेकिंग न्यूज़

‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई

Home / india / BJP B Team: "मुझे BJP की B टीम कहने वाले जोकरों को सामने...

BJP B Team: "मुझे BJP की B टीम कहने वाले जोकरों को सामने लाओ", विपक्ष पर बरसे ओवैसी

BJP B Team: असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला, बीजेपी की 'बी-टीम' कहने वालों को जोकर बताया। कहा, "बीजेपी की सत्ता विपक्ष की नाकामी की वजह से, हिंदू वोट की जिम्मेदारी मेरी नहीं।"

18-May-2025 12:20 PM

By First Bihar

BJP B Team: हैदराबाद से AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने 18 मई 2025 को विपक्ष के उस आरोप पर तीखा जवाब दिया, जिसमें उन्हें बीजेपी की 'बी टीम' कहा जाता रहा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओवैसी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "उन जोकरों को सामने लाओ और बिठाओ। मैं उनसे सिर्फ तथ्यों और आंकड़ों के साथ बात करूंगा। उन्होंने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं।"


साथ ही ओवैसी ने विपक्ष को कटघरे में खड़ा करते हुए बीजेपी की सफलता का ठीकरा उनके सिर फोड़ा है। ओवैसी ने कहा, "अगर बीजेपी सत्ता में आ रही है, तो यह पूरी तरह से विपक्ष की नाकामी की वजह से है। बीजेपी ने अगर हिंदू वोट हासिल किए हैं, तो उसकी जिम्मेदारी मुझ पर नहीं डाल सकते।" उन्होंने विपक्ष पर देश के मुद्दों को गंभीरता से न लेने और आपसी मतभेदों में उलझे रहने का आरोप लगाया। ओवैसी ने यह भी कहा कि विपक्ष अपनी हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की बजाय आत्ममंथन करे।


यह बयान ऐसे समय में आया है, जब विपक्षी दल लगातार ओवैसी पर बीजेपी के साथ गुप्त समझौते का आरोप लगा रहे हैं। खासकर 2024 के लोकसभा चुनावों में AIMIM के कुछ राज्यों में बेहतर प्रदर्शन के बाद विपक्ष का यह हमला और तेज हुआ था। ओवैसी ने पहले भी ऐसे आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी मुस्लिम हितों के लिए लड़ती है और किसी की भी 'बी टीम' नहीं है।