छोटी सी शुरुआत… और फिर मांग में जबरदस्त उछाल! आजीविका दीदियों के गुलाल ने मचाया धमाल Bihar Crime News: घर से लापता युवक का शव कुएं से मिलने से सनसनी, हत्या कर बॉडी फेंकने की आशंका Bihar Crime News: घर से लापता युवक का शव कुएं से मिलने से सनसनी, हत्या कर बॉडी फेंकने की आशंका नीतीश के करीबी बड़े नेता का खुलासा, मैंने विधान परिषद में शराब न पीने की शपथ नहीं ली थी बाहर जाता हूं तो.. Bihar News: बिहार के 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक को नहीं मिली NBA की मान्यता, वैश्विक स्तर पर पीछे रहे संस्थान Bihar News: बिहार के 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक को नहीं मिली NBA की मान्यता, वैश्विक स्तर पर पीछे रहे संस्थान Free LPG cylinder : होली में इस जगह मिल रहा फ्री गैस एलपीजी सिलेंडर, हज़ारों लोगों ने करवाई बुकिंग; आप भी जल्द इस तरह उठाए मौके का फायदा स्कूटी चलाकर 400 किलोमीटर दूर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, बात करने से इनकार किया तब उठा लिया बड़ा कदम Jharkhand News: जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, IED ब्लास्ट में असिस्टेंट कमांडेंट समेत दो जवान घायल Jharkhand News: जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, IED ब्लास्ट में असिस्टेंट कमांडेंट समेत दो जवान घायल
01-Mar-2026 01:53 PM
By FIRST BIHAR
राजस्थान के बीकानेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीवरेज चैंबर से अचानक 500-500 के नोट बहने लगे। यह देखकर लोग नोट लूटने की होड़ में लग गए। देखते ही देखते सीवरेज चैंबर के पास बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई और लोग नोट निकालकर उन्हें सूखा रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग नोटों को चेक कर रहे थे कि ये असली हैं या नकली।
बीकानेर के सीवरेज चैंबर में 500 रुपये के नोट पड़े मिलने से लोग हैरान रह गए। कुछ लोग तो इन नोटों को धोकर सुखा भी रहे थे। वहीं, कुछ लोग यह जांचने की कोशिश कर रहे थे कि ये नोट नकली तो नहीं हैं। कुछ लोगों ने तो नोटों को साफ पानी से धोकर यह देखने की कोशिश की कि वे असली हैं या नहीं, और सूखने के लिए बाइक पर रख दिए।
इस दौरान सीवरेज चैंबर से नोटों को लूटने की होड़ मच गई, जिसे देखकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आकर भीड़ को भगाया और इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी लाठी लेकर लोगों को दौड़ाते हुए दिख रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बाद में नोटों को अपने कब्जे में ले लिया और अब जांच कर रही है कि ये नोट असली हैं या नहीं। साथ ही, पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि ये नोट सीवरेज चैंबर में कैसे पहुंचे। क्या ये नोट किसी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए वहां डाले गए थे?