ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / india / Bihar weather update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत,...

Bihar weather update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट

बिहार में नए साल के मौके पर लोगों को ठंड महसूस हो रही है। इस बीच IMD ने भी अलर्ट जारी किया है। हालांकि, दोपहर के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है।

01-Jan-2025 06:11 AM

By First Bihar

bihar weather update: नए साल पर ठंड जमकर लोगों को कंपकंपाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार शीतलहर के साथ कोहरा पड़ेगा।


नए साल के एक दिन पहले धूप न के बराबर निकली पूरे दिन बादल ही छाए रहे। अगले दो दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोल्ड वेव चलेगी। वहीं, कोहरा भी पड़ेगा।


नए साल की शुरुआत कड़ाके की सर्दी से हो रही है। जनवरी के पहले हफ्ते में पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ आने वाले हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होगी। लगभग देश के तीन चौथाई भागों में सर्द हवाओं का विस्तार हो जाएगा। इससे बिहार में गलन बढ़ेगी। एक ओर जनवरी के बीच कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने के साथ मैदानी इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। इससे हाईवे से लेकर हवाई सेवाओं पर असर पड़ेगा।


वहीं, नए साल के आगमन से ठीक पहले राजधानी समेत प्रदेश का मौसम ने करवट ले लिया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण ठंड भरी पछुआ हवा के प्रवाह से पटना समेत प्रदेश में ठंड में वृद्धि होने के साथ तापमान में भी गिरावट आई है।


इधर, नए साल पर लोगों का स्वागत कड़ाके की ठंड से होगा। सुबह से लेकर शाम तक तेज हवा और कनकनी परेशान कर सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान अधिसंख्य भागों में हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।