ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / india / बिहार में 15 जून को होगी मॉनसून की इंट्री, मौसम विभाग का अनुमान

बिहार में 15 जून को होगी मॉनसून की इंट्री, मौसम विभाग का अनुमान

29-May-2020 03:32 PM

PATNA : बिहार में मॉनसून की 15 जून को इंट्री हो सकती है। दिल्ली स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ये अनुमान लगाया है।  मौसम विभाग के मुताबिक सबसे पहले मॉनसून केरल में एंट्री करेगा। केरल में 1 जून को मॉनसून की बारिश होगी। वहीं दिल्ली पहुंचने में मॉनसून को 30 जून तक का समय लग सकता है। अगले महीने जल्द ही तपती गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है।


भारत मौसम विज्ञान विभाग के नये अलर्ट के मुताबिक चक्रवाती स्थिति बनने की वजह से दक्षिण पश्चिम मॉनसून केरल में एक जून को दस्तक दे सकता है। बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती स्थिति बनने के कारण मॉनसून को अपने समय पर देश के अंदर केरल के रास्ते इंट्री करने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने इस बार देश में सामान्य बारिश का अनुमान जताया है।


मौसम विभाग ने बिहार और झारखंड में 15 जून को मॉनसून के पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी 15 जून को मॉनसून की इंट्री हो सकती है।  मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 20 जून को मॉनसून दस्तक दे सकता है। 25 जून तक पूरे यूपी, जम्मू-कश्मीर, गुजरात और हिमाचल में मॉनसून के छा जाने की संभावना है। सबसे आखिरी में मॉनसून राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में 30 जून तक पहुंच सकता है। इससे थोड़ा पहले दे की राजधानी दिल्ली में 25 जून तक मॉनसून इंट्री मार सकता है।