ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / india / Crime News: बेंगलुरु में बिहार की मजदूर के साथ दुष्कर्म, भाई को भी...

Crime News: बेंगलुरु में बिहार की मजदूर के साथ दुष्कर्म, भाई को भी पीटा

Crime News: बेंगलुरु में यह घटना तब हुई है जब पीड़िता और उसके भाई ने 2 ऑटो ड्राइवरों से पता पूछा था, इस दौरान न सिर्फ पीड़िता का यौन शोषण किया गया बल्कि उसके भाई को भी पीटा गया है.

03-Apr-2025 02:31 PM

By First Bihar

Crime News: बेंगलुरु से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है, जहाँ बिहार की एक मजदूर के साथ 2 लोगों ने दुष्कर्म किया है. ये दोनों ऑटो ड्राइवर बताए जाते हैं. जानकारी के मुताबिक़ पीड़िता केरल के कट्टप्पना कस्बे में काम किया करती थी, उस काम से वह खुश नहीं थी इसलिए उसने घर लौटने का निर्णय लिया और इसी क्रम में मंगलुरू का टिकट लिया, लेकिन वह बेंगलुरु पहुंच गई.


जिसके बाद उसने अपने रिश्तेदार को इस बारे में सूचित किया और एक रिश्तेदार उसकी मदद के लिए उसके पास आया, वह रिश्ते में इस लड़की का भाई लगता है. दोनों केआर पुरम रेलवे स्टेशन पर थे, फिर बाद में खाना लेने महादेवपुरा की ओर बढे. रास्ते में ही 2 लोगों से इन्होने पता पूछा, ये दोनों ऑटो ड्राइवर बताए जाते हैं. 


जिसके बाद पहले तो इन दो अज्ञात लोगों ने पीडिता के भाई को मारा-पीटा और उसके बाद पीडिता को पास के ही सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. लड़की की चीखपुकार सुनकर कुछ लोग मदद के लिए पहुंचे जिसके बाद आरोपी फरार हो गए. इस क्रम में राहगीरों ने इनमें से एक आरोपी को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.


पुलिस के मुताबिक़ दोनों आरोपियों के खिलाफ मामले को दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं. इनमें से एक आरोपी का नाम सईद बताया जा रहा है, जबकि दूसरे का नाम आसिफ है.