ब्रेकिंग न्यूज़

बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

Home / india / बिहार की मदद के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हुई एक्टिव, 24...

बिहार की मदद के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हुई एक्टिव, 24 घंटे में 614 करोड़ रिलीज करने का एलान

05-Oct-2019 07:16 AM

PATNA: बिहार में आयी बाढ़ और जल प्रलय से लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार से मिल रही राशि 24 घंटे के भीतर बिहार सरकार के खाते में पहुंच जायेगी. केंद्र ने शुक्रवार को 613.75 यानि लगभग 614 करोड़ रूपये देने का एलान किया था. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार यानि आज ये राशि बिहार सरकार के खाते में जमा कर देने का एलान किया है.


ट्विटर पर केंद्रीय वित्त मंत्री का एलान

शुक्रवार की रात केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर ये जानकारी दी. केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि वित्त मंत्रालय के अधिकारियों से उनकी बात हो गयी है. शनिवार की सुबह तक पैसे रिलीज कर दिये जायेंगे. यानि पैसे बिहार सरकार के पास पहुंच जायेंगे. जाहिर है बाढ़ से परेशान बिहार की मदद के लिए केंद्र सरकार एक्टिव हो गयी है


बाढ राहत के लिए बिहार को 613.75 करोड़ रूपये की मदद

शुक्रवार की शाम केंद्र सरकार ने बाढ़ राहत के लिए बिहार सरकार को 613.75 करोड़ रूपये देने का एलान किया था. बिहार को केंद्रीय आपदा राहत कोष से 400 करोड़ और राज्य आपदा राहत कोष में 213.75 करोड़ रूपये देने का फैसला लिया गया था. बिहार को ये राशि देने का फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लिया था. अमूमन स्वीकृति के बाद पैसा मिलने में कुछ वक्त लगता है. लेकिन बिहार की हालत को देख कर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक्टिव हुईं और उन्होंने तुरंत पैसे रिलीज करने का निर्देश दिया. केंद्र से पैसे मिलने के बाद राज्य सरकार को राहत के लिए पैसे की किल्लत नहीं होगी.