ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / india / बिहार के पूर्व राज्यपाल बूटा सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार

बिहार के पूर्व राज्यपाल बूटा सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार

02-Jan-2021 10:29 AM

DESK:  कांग्रेस के सीनियर नेता और बिहार के पूर्व राज्यपाल रहे बूटा सिंह का निधन हो गया है. वह लंबे समय बीमार चल रहे थे.  21 मार्च 1934 को पंजाब के जालंधर जिले के मुस्तफापुर गांव में सरदार बूटा सिंह का जन्म हुआ था. वह 8 बार लोकसभा के लिए चुने गए थे. उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने शोक जताया है. 


ब्रेन हैमरेज के बाद हॉस्पिटल थे भर्ती

26 अक्टूबर को 86 साल के सरकार बूटा सिंह को ब्रेन हैमरेज हुआ था. जिसके बाद उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. यही पर उनका इलाज चल रहा था. जिसके बाद आज उनका निधन हो गया है. 


5 नवंबर से 2004 से 29 जनवरी 2006 राज्यपाल

बूटा सिंह 5 नवंबर 2004 से 29 जनवरी 2006 तक बिहार के राज्यपाल रहे थे. फरवरी 2005 में एक बार ऐसा हुआ था कि किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था. एलजेपी अपना सीएम बनाने को अड़ी थी और एनडीए अपनी सरकार बनाने की कोशिश में थी. ऐसे में तत्कालीन राज्यपाल बूटा सिंह ने 22 मई की आधी रात विधानसभा भंग कर दी थी. इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक बताया था, हालांकि उस साल बिहार को दोबारा चुनाव में उतरना ही पड़ा था. 

राजीव गांधी के थे करीबी

बूटा सिंह को पंजाब के बड़े दलित नेता के रूप में जाना जाता था. वह राजीव गांधी के काफी करीबी नेता थे. बूटा सिंह राजीव गांधी सरकार में गृह मंत्री भी रहे थे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 1967 से लगातार पंजाब के रोपड़ चुनाव लड़ते आ रहे थे. 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार और 84 के सिख विरोधी दंगे थे तो पंजाब में चुनाव के हालात नहीं थे. जिसके बाद राजीव गांधी ने बूटा सिंह को पंजाब से राजस्थान भेज दिया था. मारवाड़ का इलाका और जालौर की सुरक्षित सीट पर बूटा सिंह ने आसानी से जीत दर्ज की. इस बार वह दो वर्षों तक कृषि मंत्री और फिर गृहमंत्री का पद संभालते रहे.