ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका

Home / india / बिहार जाने की मांग को लेकर कोटा में छात्रों का अनशन, CM नीतीश...

बिहार जाने की मांग को लेकर कोटा में छात्रों का अनशन, CM नीतीश का गांधीवादी तरीके से विरोध

25-Apr-2020 08:34 AM

DESK : बिहार के हजारों छात्र कोटा में फंसे हुए हैं। अब घर पहुंचाने की मांग को लेकर कोटा के छात्रों ने अनशन शुरू कर दिया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार से बार-बार घर पहुंचाने की गुहार लगाने के बाद अब छात्रों ने गांधीवादी तरीके से  विरोध शुरू कर दिया है।


बिहार के छात्र-छात्रों ने हॉस्टल में उपवास करना शुरू कर दिया है. हाथों में तख्तियां लेकर कोटा में पढ़ने वाले बिहार के छात्र-छात्राएं  गांधीवादी नीति के तहत छात्र तख्तियों पर ‘बुरा न देखो, बुरा न सुनो, बुरा न बोलो’ का संदेश दे रहे हैं। छात्रों का कहना है कि देश में उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही है। बिहार के छात्रों का कहना है कि हम सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे हैं। बिहार के अंदर हमारे सभी परिजन टेंशन में हैं। बिहार सरकार से हमारा अनुरोध है कि जल्द से जल्द और राज्यों की सरकारों की तरह, हमारे लिए भी राजस्थान सरकार से बात करके गाड़ी भेजें।


बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोटा से बच्चों को उनके राज्यों में भेजने का विरोध जता चुके हैं। साथ ही नीतीश बिहार के बच्चों को बुलाने को तैयार नहीं हैं। अभी भी बिहार के करीब 11 हजार, झारखंड के 3 हजार, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के ढाई-ढाई हजार, महाराष्ट्र के 1800 और ओडिशा के करीब एक हजार बच्चे हॉस्टलों में फंसे हुए हैं।