ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / india / Bihar bord exam: बिहार बोर्ड इंटर एग्जाम का इंटरमीडिएट का अंसार की जारी,...

Bihar bord exam: बिहार बोर्ड इंटर एग्जाम का इंटरमीडिएट का अंसार की जारी, यहां से करें डाउनलोड

Bihar Board 12th Answer Key: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है, आप यहां दिए गए लिंक पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं

28-Feb-2025 10:21 AM

By First Bihar

Bihar bord exam : इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों के लिए खुशखबरी है, BSEB बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब बोर्ड की वेबसाइट object.biharboardonline.com से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।


जानकारी के अनुसार इंटरमीडिएट परीक्षा में कला, विज्ञान, वाणिज्य स्ट्रीम और वोकेशनल कोर्स सहित विभिन्न विषयों के सभी सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा में अभ्यर्थियों से निर्धारित अंकों के 50% के वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे, जिसमें सभी विषयों में अभ्यर्थियों द्वारा ओएमआर आधारित उत्तर कुंजी का उपयोग किया गया था।


बिहार बोर्ड ने साफ कहा है कि अगर किसी भी परीक्षार्थी को ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की आंसर की पर कोई आपत्ति है तो वह 5 मार्च तक बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ध्यान रहे कि बोर्ड ने कहा है कि 5 मार्च शाम 5 बजे तक ही आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी।


आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर Register Objection Concerning Answer Key Inter Exam 2025 लिंक पर क्लिक करके या objection.biharboardonline.com/ पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।


इधर, इंटरमीडिएट का रिजल्ट 25 मार्च से 31 मार्च 2025 के बीच घोषित किया जाएगा और मैट्रिक का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषित किया जाएगा। बिहार बोर्ड परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने मार्च के अंत तक मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित करने का लक्ष्य रखा है।