BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
12-Sep-2025 07:44 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार को पाकिस्तान से बम धमाके की धमकी मिली है, जिसके बाद राज्य के सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। धमकी के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय सक्रिय हो गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी कर विशेष सतर्कता बरतने और गहन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सभी प्रमुख स्थलों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मॉल, बाजार, धार्मिक स्थल और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग तेज कर दी गई है।
बता दें कि यह धमकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (पूर्व में ट्विटर) पर एक पाकिस्तानी हैंडल से दी गई, जिसमें राज्य के सार्वजनिक स्थानों को बम धमाकों से दहलाने की बात कही गई है। पुलिस मुख्यालय ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद लेने का भी निर्देश दिया है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके। कई जिलों में सघन तलाशी अभियान भी शुरू कर दिए गए हैं, और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नज़र रख रही हैं।
वहीं, आने वाले महीनों में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। पिछले कुछ महीनों में राज्य में इस प्रकार की धमकियाँ पहले भी मिल चुकी हैं। 29 अगस्त को पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद कोर्ट परिसर को खाली कराकर सघन तलाशी ली गई थी।
उसी दौरान यह सूचना भी आई थी कि पाकिस्तान से भागे तीन आतंकी बिहार में छिपे हो सकते हैं। हालांकि बाद में पुलिस ने इन खबरों से इनकार करते हुए कहा था कि राज्य में किसी आतंकी की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है।
इधर, नेपाल में हाल ही में हुए हिंसक प्रदर्शनों और राजनीतिक अस्थिरता के बीच भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों में इजाफा देखा जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, नेपाल से भागकर कई अपराधी भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे देखते हुए सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।