Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी Bihar News : लॉ एंड ऑडर बढ़ा हैं, सॉरी-सॉरी...लॉ एंड ऑडर घटा है ! सवाल सुनकर चिराग के विधायक व नीतीश के 'मंत्री' हो गए कंफ्यूज्ड... KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब
16-Jan-2025 03:24 PM
By First Bihar
AGRA NEWS: बड़ी खबर आगरा से है जहां ट्रांसपोर्ट नगर में बेकरी का बॉयलर फटने से 12 से अधिक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बॉयलर फटने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। झुलसे कर्मचारी रोड पर ही तड़पते रहे। और मदद की गुहार लगाते रहे। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस को देखते ही पीड़ित दर्द से कराहते हुए मदद की गुहार लगा रहे थे, लेकिन पुलिसकर्मी उन्हें उठाने की बजाय वीडियो बनाते रहे। स्थानीय लोगों ने जब घायलों को उठा कर पुलिस की गाड़ियों में बिठाया तब उन्हें इलाज के लिए ले जाया जा सका। बताया जा रहा है कि हरीपर्वत के ट्रांसपोर्ट नगर में मेडले बेकर्स की मैन्युफ्रेकचरिंग यूनिट में गुरुवार दोपहर बॉयलर में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया।
हादसे में 13 कर्मचारी झुलस गए। जान बचाने के लिए घायल बाहर निकल कर सड़क पर बैठ गए और मदद की गुहार लगाने लगे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि घायलों के शरीर की चमड़ी तक गायब हो गई थी। उनकी बुरी हालत देख कर भी मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के दिल नहीं पसीजे। घायल गुहार लगाते रहे पर वो खड़े होकर वीडियो बनाते रहे। बाद में स्थानीय लोगों ने घायलों को उठा कर पुलिस की गाड़ी में बिठाया तब उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।