कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
11-Aug-2025 03:59 PM
By First Bihar
DESK: चौथी कक्षा के छात्र से पैर दबवाती मैडम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान है। यह वीडियो अपने पीछे कई सवाल खड़ा कर रहा है। वायरल वीडियो में मैडम कुर्सी पर बैठी हुई है और छात्र से पैर दबवा रही है। इस वीडियो को देखकर बच्चों के परिजन भी सकते में हैं।
वायरल यह वीडियो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक सरकारी स्कूल की है। गांधी नगर स्थित शासकीय महात्मा गांधी विद्यालय से यह चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में एक महिला शिक्षिका चौथी कक्षा के छात्र से कक्षा के अंदर अपने पैर दबवाती हुई नजर आ रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कक्षा में बच्चे ज़मीन पर बैठे हैं, जबकि शिक्षिका कुर्सी पर बैठी हैं। उनका एक पैर सामने रखी दूसरी कुर्सी पर है और एक छात्र उनके पैर की मालिश करता दिख रहा है। यह दृश्य कक्षा के अंदर का है और स्पष्ट रूप से छात्र शिक्षक की सेवा में लगा नजर आता है।
मैडम की सफाई?
वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षिका ने सफाई देते हुए कहा कि उनका पैर कक्षा के एक गड्ढे में मुड़ गया था और छात्र ने सिर्फ उन्हें सहारा देकर मदद की थी, मालिश नहीं की थी। हालांकि, वीडियो में जो दृश्य सामने आया है, उससे शिक्षिका की सफाई सवालों के घेरे में है।
स्कूल प्रशासन चुप, शिक्षा विभाग पर सवाल
इस मामले में स्कूल प्रशासन ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फिलहाल पूरे मामले पर शिक्षा विभाग की प्रतिक्रिया का इंतजार है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा शिक्षक की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग अब शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि उक्त शिक्षिका के खिलाफ शिक्षा विभाग क्या एक्शन लेता है।